सीतापुर : सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बना रहा पक्का मकान, नहीं सुनते राजस्व कर्मचारी !

भाजपा की सरकार बनते ही अवैध निर्माण अवैध कब्जा को खाली काराने का सख्त निर्देश दिया था। मगर पुलिस व राजस्व की मिलीभगत से अवैध निर्माण लगातार जारी है। ताजा मामला सीतापुर जनपद के सिधौली तहसील के ग्राम मत्तेपुर में खलिहान में दर्ज जमीन उस पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण चालू है।

प्रार्थी सहज राम लगातार एसडीएम और पुलिस को तहरीर दे रहा है। मगर ना राजस्व कर्मचारी सुनते हैं ना ही पुलिस कर्मचारी और निर्माण रात- दिल चल रहा है। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाए लेकिन प्रशासन शीतलता के कारण खुलेआम दबंग पक्का मकान का निर्माण कर रहे हैं। सहज राम प्रार्थी द्वारा विरोध किए जाने पर दबंग जान से मार देने की धमकी भी दे रहे हैं मगर शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।

Related Articles

Back to top button