सीतापुर दो समुदायों के बीच विवाद महंत सहित इतने लोग हुए घायल

सीतापुर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद में स्थित भुईया ताली बड़ी संगत आश्रम के महंत बजरंग मुनि उदासीन के ऊपर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है|

जहाँ महंत पर चाकुओं से बुरी तरह हमला किया गया महंत के द्वारा अनेको बार प्रशासन को इस संबंध में दी गई थी जानकारी व कई बार महंत बजरंग मुनि पर हमला करने का मामला भी प्रकाश में आया है|

ये भी पढ़े – जानिए किस टीवी कलाकार दंपत्ति ने किया रामलला का किया दर्शन पूजन

वही सीतापुर जिला प्रशासन को महंत ने कई बार अवगत भी कराया,परंतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करने के चलते घटना घटित होने बताया जा रहा है इस विवाद में महंत बजरंग दास सहित 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं|

जिसमे महंत की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है व अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है|

 

Related Articles

Back to top button