राहुल गांधी के बयान पर शिवराज सिंह ने किया इस तरह से पलटवार

मन बहलाने के लिए राहुल का ख्याल अच्छा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में साल के पहले दिन ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि साल 2023 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, इसको लेकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से बयान जारी किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2023 मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की जीत के दावे पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहलाने के लिए राहुल का ख्याल अच्छा है। मैं लिखकर दे सकता हूं कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। ये नए साल आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए और आपका घर खुशियों से भर जाए। PM ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है जिसके लिए वो दिन-रात जुटे हुए हैं इसलिए हमें भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर म.प्र.बनाना है। इसके निर्माण के लिए मैं दिन-रात अपनी संपूर्ण क्षमता से काम करूंगा। लेकिन केवल मैं नहीं हम मिलकर इसे बनाएंगे इसलिए मेरी आपसे अपील है कि आप जो भी काम करें वो केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपने प्रदेश के लिए भी करें तभी आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनेगा।

Related Articles

Back to top button