शाहजहांपुर : गैस लीक होने में घर में लगी आग, महिलाओं-बच्चों समेत आठ लोग झुलसे

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गुरगंवा गांव में बुधवार देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। घटना में एक ही परिवार की महिलाओं व बच्चों समेत आठ लोग झुलसे गए। पुलिस ने आग में झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव गुरगंवा निवासी मेंवाराम की बेटी राजरानी बुधवार शाम करीब छह बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। राजरानी आग में घिर गई। जिसके बाद घर में हड़कम्प मच गया। राजरानी को बचाने के लिए घर ने अन्य सदस्य दौड़ पड़े। राजरानी को बचाने व आग में घिर जाने से मेवाराम (51) उनकी पत्नी मायादेवी (50) खाना बना रही उनकी पुत्री राजरानी (18) दूसरी बेटी सरस्वती (15) बड़ा बेटा रामवीर (38) रामवीर की पत्नी विमला (35) व पुत्र अंशुल मेवाराम का दूसरा बेटा सत्येंद्र (15) गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे सात लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर बीके गंगवार ने बताया कि झुलसे लोगों मे चार लोगों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आग लगने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे सात लोगो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button