दुर्गा पूजा के पहले बंगाल जायेंगे शाह, बनायेंगे चुनावी रणनीति

कोलकाता। दुर्गा पूजा के पहले केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को बंगाल आयेंगे। यहां 2021 के विधानसभा चुनाव में फतह की रणनीति बनायेंगे। वह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ सांगठनिक बैठक भी करेंगे और उनके द्वारा दुर्गा पूजा मंडप का भी उद्घाटन करने की संभावना है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि शाह से 10 अक्टूबर के बाद बंगाल आने के लिए आमंत्रित किया था, ताकि वह बंगाल के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकें, क्योंकि 10 अक्टूबर तक प्रदेश भाजपा के कई आंदोलन के कार्यक्रम हैं।
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार शाह 16 अक्टूबर को उत्तर बंगाल तथा 17 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल में भाजपा के सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेंगे तथा चुनाव की रणनीति बनायेंगे। उत्तर बंगाल में बैठक के दौरान भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार कोरोना पर जीत हासिल करने के बाद शाह का पहला बंगाल दौरा होगा। शाह पिछले वर्ष भी दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल आये थे और दुर्गा पूजा मंडप का उद्घाटन किया था।

Related Articles

Back to top button