उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लोगों का हुआ बुरा हाल, आईए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

इन दिनों उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है

भारत में इन दोनों कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप है तो कहीं भयंकर ठंड पड़ रही है देश के ज्यादातर उत्तर राज्यों में इन दिनों भीषण लू और गर्मी का प्रकोप जारी है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंडी भी खूब पड़ रही है। लेकिन पूरे भारत की बात की जाए तो भारत की ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ही पड़ रही है, हालांकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश के भी आसार हैं लेकिन देश के उत्तर भाग में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

दिल्ली में चली धूल भरी आंधी

देश की राजधानी दिल्ली में कल शाम काफी तेज धूल भरी आंधी चली ठंड हवा के चलने से थोड़ी बहुत गर्मी में राहत तो मिली है, लेकिन अभी भी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अमूमन तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। भीषण गर्मी की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में लोगों का बुरा हाल है।

जानिए उत्तर प्रदेश बिहार का हाल

देश के उत्तरी भाग जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है यहां तापमान अमूमन 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लोग दोपहर में ना ही निकले तो बेहतर होगा शाम के वक्त 5:00 के बाद ही घर से निकलना हो तो निकल क्योंकि दोपहर में निकलना खतरे से खाली नहीं है अगर घर से निकलना है तो लोग पूरी सेफ्टी के साथ ही घर से निकले सर को ढक ले आंखों पर चश्मा लगा ले और पेय पदार्थ जैसे पानी अपने साथ लेकर चले।

देश के दक्षिणी राज्यों में आज देश मानसून दस्तक दे सकता है। 

देश के दक्षिणी राज्यों जैसे केरल, , तमिलनाडु में आज मानसून की एंट्री हो सकती है। आज बन रही परिस्थितियों के अनुसार अगले 24 घंटे में केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मानसून की एंट्री की पूरी संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button