सतीश उपाध्याय बने NDMC के उपाध्यक्ष, 3 सदस्‍य भी नामित

नई दिल्ली. दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय (Satish Upadhyay) को बृहस्पतिवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक गजट अधिसूचना के अनुसार, कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव (Girish Sachdeva) को एनडीएमसी का सदस्य नामित किया गया है. अधिसूचना के अनुसार, उपाध्याय एनडीएमसी के नए उपाध्यक्ष होंगे. उपाध्याय जुलाई 2014 से नवंबर 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष थे.

दरअसल, सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से पार्षद और साल 2014 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष चुने गए थे. इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे. साथ ही 2009-10 तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. वहीं, एनडीएमसी सदस्यों के रूप में कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव के नामों की धोषणा की गई है. मालूम हो कि एनडीएमसी यूनियन द्वारा लगातार सदस्यों के नामों की धोषणा की मांग की जा रही थी.

Related Articles

Back to top button