सारण : चुनाव हारने के बाद JDU की महिला जिला अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

छपरा। जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मांझी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने जेडीयू से इस्‍तीफा दे दिया है। माधवी ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में माधवी सिंह ने लिखा है कि वे अब पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं।
माधवी सिंह सारण जिले में जनता दल यूनाइटेड की महिला अध्यक्ष भी थीं। उन्होंने अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। हाल ही में समाप्त हुए बिहार विधानसभा चुनाव में माधवी सिंह को कुल 29 हजार 155 मत मिले थे। वे मांझी से जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार थीं और चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं। माधवी सिंह के लिए नीतीश कुमार ने भी सभा की थी लेकिन उसका कोई असर वोटरों पर नहीं दिखा।

Related Articles

Back to top button