संजय राउत ने फिर PM पर दिया विवादित बयान

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने अहमदनगर की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र बयान दिया।

संजय राउत हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दे दिया। संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ ने की धमकी दी। यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी।

संजय राउत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। यही वजह है कि वो दोनों (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। याद रहे कि औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 वर्षों तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ता रहा। अंत में हमने उसको मारकर उसकी कब्र महाराष्ट्र में ही खोद दी। संजय राउत ने मराठी में दिए अपने बयान में कहा, नरेंद्र मोदी तुम कौन हो? यह मराठाओं का इतिहास है। यह मराठी का इतिहास है। अगर आप हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे। संजय राउत ने कुछ दिनों पहले बुलढाना की जनसभा को संबोधित करते हुए भी ऐसा बयान दिया था।

संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अक्सर सामना में लेख लिखते रहते हैं। उन्होंने अपने एक लेख में लिखा था कि ‘ये आत्मा जो दिल्ली और गुजरात से होकर महाराष्ट्र आती है, वह बार-बार महाराष्ट्र में ही क्यों भटकती रहती है। यह आत्मा इसलिए भटक रही है क्योंकि बीजेपी के लिए महाराष्ट्र 4 जून के बाद श्मशान की तरह होने वाला है’

संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव 2024 में जमकर विवादित बयान दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button