पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी नेता पारसनाथ यादव का हुआ निधन, समाजवादियों में शोक की लहर

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर कई बड़े चेहरे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अब खबर है उत्तर प्रदेश से जहां पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पारसनाथ यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं इसी के साथ पारसनाथ यादव समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सबसे पुराने करीबियों में से भी एक थे। आज उनका निधन हो गया है जिससे उनको भी एक बड़ा झटका लगा होगा।

बता देंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता पारसनाथ यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जौनपुर में अपने आवास पर पारसनाथ यादव ने अंतिम सांस ली है। पारसनाथ यादव 71 बरस की थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबर है कि पारसनाथ यादव कैंसर के साथ कई बीमारियों से पीड़ित थे। इस समय वह मल्हनी विधानसभा से मौजूदा विधायक थे। पूरे जिले में पारसनाथ यादव एक बड़ा नामी चेहरा थे जिसके बाद पूरे जिले के लोगों को उनकी मौत से बड़ा झटका लगा है।

वही मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी पारसनाथ यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि “वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह समाजवादी आंदोलन और मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं!” पारसनाथ यादव शिवपाल यादव केवी बेहद करीबी माने जाते थे।

Related Articles

Back to top button