कीर्ति कोल पर समाजवादी पार्टी ने जताया भरोसा, बनाया छानबे उपचुनाव का प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश– मिर्जापुर जनपद की छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने दूसरी बार कीर्ति कोल को छानबे विधान सभा से चुनावी मैदान में उतारा है।छानबे विधानसभा सीट से विधायक रहे राहुल प्रकाश कोल के निधन हो जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। ऐसे में सीट रिक्त हो जाने के बाद उपचुनाव को लेकर ऐलान किया गया था। 2022 के चुनाव में कीर्ति कोल 64 हजार 389 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही थीं। और वहीं अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। छानबे विधान सभा क्षेत्र के पचोखरा की रहने वालीं कीर्ति कोल पूर्व सांसद और छानबे से विधायक रहे भाई लाल कोल कि पुत्री हैं।

Related Articles

Back to top button