न्यूज़ नशा से बातचीत में वाजिद की तबीयत को लेकर भावुक हो गए थे साजिद खान, पूरा परिवार करता था प्रार्थना

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीत निर्देशक वाजिद खान का कल रात निधन हो गया। वाजिद को रविवार को ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ सालों से वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उसके बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन रविवार रात उनका निधन हो गया है। न्यूज़ नशा के साथ कुछ समय पहले ही साजिद वाजिद की जोड़ी के साजिद खान वेबीनार द्वारा जुड़े थे जहां उन्होंने वाजिद की तबीयत खराब होने की बात ही सामने रखी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि मैं बहुत परेशान था और कई दिनों तक रोया भी था। वे बार-बार उनके ठीक होने की बात कह रहे थे।

साजिद खान ने न्यूज़ नशा से बात करते हुए कहा था कि वाजिद खान की तबीयत खराब होने से मेरा दिल बहुत घबराता है। उन्होंने बताया था कि वह तीन-चार दिनों से रो रहे थे। साजिद खान ने यह भी कहा था कि मैं चाहता हूं कि जल्द से सब ठीक हो जाए। मैं किसी को भी दर्द में नहीं देख सकता। उन्होंने कहा था कि हमारे घर में भी सब प्रार्थना कर रहे हैं। जब साजिद खान ने मिलना चाहते बात कही थी उस समय रमजान चल रहे थे तब उन्होंने बताया था कि हम रोजे भी रख रहे हैं और हर रोज उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

बता दें कि बीती रात बॉलीवुड ने एक बेहतरीन संगीत निदेशक खो दिया है। वाजिद खान फिल्म इंडस्ट्रीज के एक ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने बड़ी-बड़ी हस्तियों के सात काम किया है। वाजिद खान अपने जोड़ीदार साजिद खान के साथ बहुत सारे गीत गा चुके हैं। सलमान खान की फिल्मों में उनके गाने हमेशा चर्चा में रहते थे। साजिद वाजिद की जोड़ी द्वारा बनाए गए गानों पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो जाता था। वहीं अब वाजिद खान की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है।

वाजिद खान की मृत्यु से साजिद खान को भी बड़ा धक्का लगा है। इन दोनों की ही जोड़ी बॉलीवुड में बहुत चर्चित जोड़ी थी। पार्टनर, दबंग, वांटेड, दबंग 2 जैसी कई फिल्मों में साजिद वाजिद की जोड़ी द्वारा गाए गए गानों ने बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरे हैं। सलमान खान के साथ भी वाजिद खान का बहुत अच्छा रिलेशन था।

Related Articles

Back to top button