भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या से बचा बवाल!

बीजापुर के इल्मीडी गांव में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या। भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन बताया जा रहा।घटना स्थल पर पर्चे फेंककर माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी ने ली भाजपा नेता के हत्या की जिम्मेदारी।

भाजपा नेताओं को BJP में काम न करने की दी गयी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने बीजापुर मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि, मृतक भाजपा नेता काका अर्जुन जैसे ही अपने घर से निकले, उसी वक्त घेरकर नक्सलियों ने उनको जान से मार दिया।

दरअसल, नक्सलियों ने जिस भाजपा नेता को मारा है, वो ST मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले वे इल्मीडी के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button