आगरा में बड़ी वारदात, मणप्पुरम गोल्ड लोन से 17 किलो सोना और पांच लाख का कैश लूट ले गए बदमाश

 

आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े हुई घटना ने शहर भर में सनसनी फैलाकर रख दी है। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में चार बदमाश घुसकर यहां से 17 लाख का सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात से पहले यहां के स्टाफ को बंधक बनाया और फिर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने यहां स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली।

शहर के थाना कमलानगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे के आसपास चार हथियारों से लैस बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में घुस गए। शाखा में बदमाशों को देखकर यहां के स्टाफ में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर बदमाशों ने यहां मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बना लिया और फिर जमकर लूटपाट की। करीब 20 मिनट तक हुई लूटपाट के दौरान बदमाश यहां से 17 किलो सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूट लिया और गोल्ड लोन कंपनी की शाखा का गेट बंद करके भाग गए। कर्मचारियों ने किसी तरह लोगों की मदद से बाहर का गेट खुलवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शहर में इतनी बड़ी वारदात की खबर पाते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद समेत कई अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की सुराग के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

Related Articles

Back to top button