रिया चक्रवर्ती हैं विषकन्या और सुपारी किलर : बिहार मंत्री महेश्वर हजारी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगातार कई आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती को विषकन्या और सुपारी किलर बता दिया है। बिहार के नेता लगातार रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं और अब एक बार फिर बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है।

बता दें कि महेश्वर हजारी ने इससे पहले भी कहा था कि ‘एक गैंग के द्वारा रिया चक्रवर्ती को एक साजिश के तहत सुशांत के निकट भेजा गया और उसे प्रेम जाल में फंसा कर एक फिल्म की भांति ही जिस तरह एक विषकन्या आकर सारा काम करती है उसी तरह रिया ने आकर उसको डसने का काम किया है।’

वहीं महेश्वर हजारी ने कहा था कि सुशांत जो सभी चीजों में टैलेंटेड थे और इसके करोड़ों चाहने वाले हैं जिस तरह लोगों ने मीडिया के माध्यम से आवाज उठाया है वह धन्यवाद के पात्र हैं। मीडिया अगर इन चीजों को हाईलाइट नहीं करती तो हम लोग यह मान लिए थे कि अब न्याय मिलना मुश्किल होगा।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की ओर से जो एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी उसका ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा था जब उनके पिता द्वारा मामला दर्ज कराया गया और सारी बातें सामने आई तो उससे लोगों में भी बौखलाहट दिखाई दिया इसलिए लोग सामने आए चाहे वह युवा हो या बिहार या देश के सभी लोगों की यही मांग है कि न्याय मिलना चाहिए। नीरज सिंह बबलू जो हमारे विधायक हैं उन के माध्यम से ही मेरा सुशांत के साथ परिचय हुआ था और बातें भी हुई थी तो लगा था कि बहुत ही प्रतिभावान लड़का था। यह दुर्भाग्य है कि एक सितारा राज्य के लाल को हमने खोया है और मेरी समझ से उसको न्याय मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button