इनामी बदमाश गिरफ्तार, 18 साल पहले की थी डकैती

सिरसा/आगरा। हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने एक 10,000 के इनामी बदमाश, जो कि भगोड़ा घोषित था, को गिरफ्तार किया है। अनूप सिंह नाम के इस आरोपी ने 18 साल पहले डकैती डाली थी और फरार हो गया था। भगोड़ा घोषित अनूप सिंह को सीआईए सिरसा ने आगरा के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। अनूप सिंह आगरा के इस गुरुद्वारे में सन् 2011 से सेवादार बनकर रह रहा था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 17 जनवरी 2005 को गांव चोरमार खेड़ा के पंजाब नेशनल बैंक में डकैती हुई थी। आरोपी पिस्तौल के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये, दो मोबाइल व सुरक्षाकर्मी की बंदूक लूटकर फरार हो गए थे, जिनमें से एक अनूप सिंह था।पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अब अनूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button