जयंत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को बार-बार किया याद, जानिए क्या कहा

20 मिनट के भाषण में 30 से ज्यादा बार किसानों के मसीहा यानि दादा को किया याद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं, उसी तरह से प्रचार और प्रसार में लगे हर एक पार्टियों के नेता अपने-अपने अंदाज से अलग-अलग बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वही सभी पार्टिया लगातार रैलिया कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की जमीं पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह की खोई विरासत पाने की जुगत में दिखाई दिए। रालोद मुखिया ने अपने 20 मिनट के भाषण में 30 से ज्यादा बार किसानों के मसीहा यानि अपने दादा का नाम लिया। उनकी रीति-नीति, शासन को बार-बार याद दिलाया।

इगलास को मिनी छपरौली भी कहा जाता है

आपको बता दे की इगलास को मिनी छपरौली भी कहा जाता है। यह विधानसभा रालोद के लिए काफी अहम भी है। इस सीट से चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी व बेटी डा. ज्ञानवती भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करा चुकी हैं। पश्चिमी यूपी में रालोद बाहुल्य वाली सीटों में इगलास सीट शामिल रही है।  गुरूवार को इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन रैली में रालोद मुखिया जयंती चौधरी अपने दादा व पिता के नाम पर, उनकी नीतियों को याद कराते हुए जनता को संबोधित करते हुए नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि आज 23 दिसंबर किसान दिवस है। यह तो आपका ही दिन है।

पहली बार ऐसा हो रहा है कि आज चौधरी चरणसिंह की कर्मभूमि, इगलास जिसे मिनी छपरौली का नाम आप देते थे, पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है, जब चौधरी अजित सिंह नहीं है। उनके साथ चलने वाले लोगों के लिए यह भावुक पल होंगे, मेरे लिए भी हैं। इतना ही नहीं रालोद मुखिया सपा-रालोद गठबंधन को भी चैाधरी चरण सिंह का पुराना समीकरण लौटाने को जोड़कर कहा।

देश के मुद्दे गांव तक पहुंचाने होंगे

इस दौरान रालोद मुखिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की बहुत बड़ी ताकत थी, दिमाग उनका अर्थशास्त्री का था, दिल उनका किसान का था। वह गांव की भाषा बोल व समझ लेते थे। अंग्रेजी में किताब लिख लिया करते थे। कई बार वह भाषण में आंकड़े दिया करते थे, हो सकता है उनके भाषण सुनने वाले बहुत से लोगों को वह आंकड़े नहीं समझने आते हो, लेकिन चौधरी साहब अपना फर्ज मानते थे। वह कहते थे कि गांव में गरीब के घर में पैदा हुए व्यक्ति को देश की मुख्यधारा में पहुंचाना है तो देश के मुद्दे गांव तक पहुंचाने होंगे।

रालोद मुखिया ने सीएम योगी पर साधा निशाना

रालोद मुखिया ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का राज आपको याद होगा। वह 1960 में गृहमंत्री थे, तब सीबी गुप्ता की सरकार थी। किस तरह से शासन में रहते हुए पुलिस की वर्दी पहनने वालों का वेतन बढ़ाया था। तब नेताओं के विरूद्ध दर्ज मुकदमों को वापिस लेने को कहा गया तो चौधरी साहब ने इंकार कर दिया। आज की बात करें तो योगी बाबा जैसे ही सीएम बने तो अपने व अपने नेताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे वापिस करवा दिए। जबकि चौधरी साहब से 1962 में त्यागपत्र मांगा गया तो तो उन्होंने अपने उसूलों के लिए कुर्सी को लात मार दी।

 

Related Articles

Back to top button