गुजरात दंगों में गैंग रेप आरोपियों की रिहाई रद्द, प्रियंका गांधी ने कहा ,न्याय की जीत है।

नई दिल्ली : बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने फैसले में गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए 11 दोषियों की रिहाई रद्द कर दी। जिसके बाद दोषियों को फिर से जेल जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

सीपीआई नेता बृंदा करात ने फैसले पर राहत जताते हुए कहा कि कम से कम, अभी कुछ न्याय की उम्मीद बची हुई है। वहीं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि ‘अंततः न्याय की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकिस बानो के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है। इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा पर्दा हट गया है। इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत होगा। आईएमआईएमचीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि ‘बिलकिस बानो ने अपने दम पर न्याय की लड़ाई लड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा गुजरात सरकार ने दोषियों के साथ मिलकर काम किया।

भाजपा सरकार दुष्कर्मियों की मदद कर रही थी। भाजपा के दो विधायकों ने तो इन दुष्कर्मियों का समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button