राजा भैया को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य, इनके समर्थन से नहीं अपने दम पर जीत रहे चुनाव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए राजा भैया को लेकर तंज कसा और कहा यहां उनके समर्थन से नहीं हम लोग अपने दम पर चुनाव जीत रहे।

अपने दम पर चुनाव जीतेगी बीजेपी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अपने दम पर चुनाव जीतती आई है और अबकी बार भी अपने दम पर चुनाव जीतेगी। दरअसल बता दे कि अखिलेश यादव की रैली में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता शामिल हुए थे इसी पर उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि हमें राजा भैया का किसी भी तरीके का समर्थन नहीं चाहिए है। हम लोग अपने समर्थक और संगठन के बल पर चुनाव जीतते हैं। अबकी बार यहां से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता की जीत हो रही है और केंद्र में हम लोग अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव की रैली में पहुंचे थे राजा भैया के कार्यकर्ता

जनसत्ता दल पार्टी की प्रमुख राजा भैया ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी की कार्यकर्ता जिसे चाहे उसे समर्थन कर सकते हैं। वही अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में अपनी पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल के लिए जनसभा को संबोधित किया था तो यहां पर राजा भैया की पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए थे और उनके झंडे भी दिखाई दिए थे। अखिलेश ने कहा था राजा भैया से नाराजगी हो सकती है लेकिन मन एक ही है। इसी के दौरान अखिलेश यादव की रैली में हुई भगदड़ के मामले में कहा कि अभी तो यह इनका ट्रेलर है। लेकिन चुनाव के बाद यह अपना असली चेहरा दिखाएंगे। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button