भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6654 Covid-19 मामले दर्ज, एक्टिव मामलों में इटली को भी छोड़ा पीछे

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहें हैं। पूरे भारत में यह घातक वायरस तबाही मचा रहा है। इस समय देश में लॉकडाउन 4 चल रहा है। लेकिन भारत में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। हालत यह है की भारत में एक्टिव मामले इतने ज्यादा हो गए हैं की अब भारत ने इस मामले में इटली जैसे देश को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीँ पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामले में रिकॉर्ड तेज़ी देखी गई है। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में पिछले 24 घंटो में 6654 कोरोना वायरस में मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक भारत में 1 दिन में इतने ज्यादा कोरोना वायरस के मामले इतने दर्ज नहीं किए गए हैं।

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,25,101 हो चुकी हैं। वहीँ शुक्रवार को इस घातक वायरस से 137 लोगो की मृत्यु हो गई है। वहीं कुल 3720 लोगो की जान अब तक भारत में इस वायरस के कारण जा चुकी है। ऐसे में अगर देश में कोरोना वायरस एक्टिव मामलों की बात करें तो अब भारत में 69597 एक्टिव मामले हैं। वहीँ भारत में अब तक 51783 लोग ठीक हो कर घरे जा चुके हैं।

शुक्रवार को इन राज्यों में हुई इतनी मौत

महाराष्ट्र – 63
गुजरात – 29
दिल्ली – 14

इन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस कल के दिन देखी गई है। बताते चले की भारत के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में ही मौजूद हैं। यहाँ कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। महाराष्ट्र में अब तक 44582 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीँ तमिलनाडु में अब तक 14753 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में लगातार तेज़ी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार 6 दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button