अमृतपाल सिंह की मां समेत 5 पुलिस के कस्टडी में, पढ़े पूरी ख़बर।

अमृतपाल की मां बलविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पंजाब: खालिस्तान के समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल की मां बलविंदर कौर के अलावा उनके चाचा और तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर के डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि अमृतपाल की मां बलविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये एहतियातन गिरफ्तारी है। उन्होंने ये भी बताया कि अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले रविवार को उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था।

Related Articles

Back to top button