जमकर गर्जे राकेश टिकैत, जानिए क्या कहा

राकेश टिकैत का माला पहनाकर किया गया स्वागत

किसान आंदोलन ख़त्म होने के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर से बुधवार को किसानो के बड़े हुजूम के साथ मुज़फ्फरनगर पहुँचे बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का देर रात शाहपुर क्षेत्र के शोरम गाँव की ऐतिहासिक चौपाल पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जहाँ राकेश टिकैत का माला पहनाकर उनका स्वागत किया तो वही आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के जन्मदिवस पर ग्रामीणों द्वारा बनवाये गए सुन्दर केक को राकेश टिकैत द्वारा मंच पर काटा गया।

गड़बड़ हमारे खेत में नहीं है हमारे हल में नहीं है

सौरम गाँव की चौपाल पर मंच से बोते हुए राकेश टिकैत जमकर गर्जे उन्होंने यहाँ के किसानो और नौजवानो को संबोधित करते हुए कहाँ की गड़बड़ हमारे खेत में नहीं है हमारे हल में नहीं है। गड़बड़ है तो दिल्ली की कलम में गड़बड़ है, ये समझ गए अब हम, हमारा हल ठीक है देश का किसान हल भी ठीक चलता है फिर भी घाटे में है। इस दिल्ली की कलम को ठीक करना पड़ेगा। ये खाप पंचायत का मुख्यालय है। तैयार रहना जग कभी भी शुरू हो सकती है। तैयार रहना एक साल की ट्रेनिंग हुई है। ये कान खोल कर सुन लो दिल्ली एक साल की ट्रेनिंग हुई है।

दिल्ली ये देश का आखरी बादशाह होगा

जंग की अब बारी है। आने वाले टाईम में जंग होगी। एक साल की ट्रेनिंग हुई है। जंग के लिए तैयार रहना, इसलिए हम यहाँ पर आये है। ये देश का नौजवान चाहिए हमें ये ज़मीन और ज़मीर अब नहीं बिकेगा। ये खाप पंचायतें मजबूत है, नहीं बिकने देंगे देश का ज़मीर और ज़मीन नहीं बिकने देंगे। कान खोलकर सुन ले दिल्ली ये देश का आखरी बादशाह होगा। इसके बाद में कोई लुटेरा बादशाह तैयार नहीं होगा। आज यहाँ इसलिए बताने आये ये खाप पंचायत का मुख्यालय है। हरियाणा में और यहाँ पर और आप मजबूत हो तो ये देश बचेगा वरना ये देश नहीं बचेगा। हम पूरे देश में जायेगे सरकार के पास में चुनाव अचार सहिंता तक टाइम है। चुनाव अचार सहिंता तक अपना काम करे सरकार।

Related Articles

Back to top button