राजस्थान की सियासत ले रही करवट, स्थानीय निकाय के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस में बढ़ेगी कलह

 

नई दिल्ली। राजस्थान में भले ही कांग्रेस की सरकार हो लेकिन भाजपा पंचायत, निकाय और जिला परिषद के चुनाव में बढ़त बनाये है। इन परिणामो के बाद अब राजस्थान की सियासत भी करवट लेती दिख रही है।
कुछ माह पूर्व ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की बगावत जग जाहिर है। माना जा रहा है कि इस चुनाव का ठीकरा भी अब कांग्रेस की अंदरूनी कलह बनेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के 21 जिलों के शाम तक 3693 पंचायत समिति सदस्यों के घोषित परिणाम में से कांग्रेस ने 1554 सीटों पर विजय हासिल6 की। वहीं भाजपा ने 1675 सीटे जीत ली। 221 सीटों पर निर्दलीय एवं अन्य ने जीत हासिल की। इन परिणामों के बाद एक बार फिर कांग्रेस के अंदर ही कानाफूसी शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में हार का ठीकरा कांग्रेस किसके सर फूटेगा।

Related Articles

Back to top button