Raj Kundra Case: राज कुंद्रा को कोर्ट से कोई राहत नहीं, 27 जुलाई तक जेल में रहेंगे

अश्लील फ़िल्में बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

27 जुलाई तक जेल में रहेंगे राज कुंद्रा:

मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के हिरासत में है. लेकिन आज राज कुंद्रा और उनके अन्य साथियों की हिरासत की अवधि को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया.

पति की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार शिल्पा शेट्टी को निशाने पर लिया जा रहा है और उन पर मीम्स बन रहे हैं। शिल्पा ने पति की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आई हैं.  बता दें, शिल्पा इन दिनों अपने फ़िल्मी कमबैक के लिए भी चर्चा में रही.

अश्लील फ़िल्में बनाने का आरोप:

राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के साथ रायन थारप की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस को संदेह है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था।

इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। क्राइम ब्रांच की टीम कुंद्रा को दोबारा भायकला जेल ले जाएगी। हिरासत मिलने के बाद आमतौर पर मुंबई पुलिस आरोपियों को यहां रखती है और पूछताछ करती है।

Related Articles

Back to top button