नीतीश के “इतने बच्चे” वाले बयान पर राबड़ी ने किया पलटवार, बोली- इतने बच्चों के अलावा देश भी संभाल सकती हूं

एक बेटे को भी नहीं संभाल सके नीतीश कुमार: राबड़ी देवी

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति काफी तेज होते हुए दिखाई दे रही है। यहां जुबानी हमले लगातार तेजी के साथ होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां रोजाना राजनीति तापमान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल पर हमला करते हैं तो कभी तेजस्वी यादव जनता दल यूनाइटेड पर हमला करते हैं। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राजद प्रमुख लालू यादव को लेकर एक बयान दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘‘क्या कोई इतने बच्चे पैदा करता है।” इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलट बार करते हुए कहा है कि हमारे तो 9 बच्चे हैं हम उनको संभाल रहे हैं वक्त आने पर पूरे देश को भी संभाल सकते हैं। लेकिन आपका तो एक ही बेटा है उसको भी आप अच्छे से नहीं संभाल सके।

गाली-गलौज पर उतर आए: नीतीश कुमार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा गठबंधन की करारी हार हो रही है। जिसकी वजह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाली गलौज पर उतर आए हैं। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे नौ बच्चे हैं। जो कि अपने पैरों पर खड़े हुए हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि अबकी बार यह लोग जीतने वाले नहीं है इसीलिए बौखलाहट में इस तरीके की बातें कह रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तेजस्वी यादव को जेल भेजे जाने के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा है कि यह जितनी चाहे उतनी गालियां दे सकते हैं। यह जेल में भेजना चाहे हम लोगों को भेज सकते हैं लेकिन अब उनके जाने का समय आ गया है। जनता इनको भगाने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री भी इस तरह की की भाषा का उपयोग कर रहे हैं इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। वोह कह रहे हैं कि हिंदू महिलाओं के मंगलसूत्र को छीनकर मुसलमान को दे दिया जाएगा। क्या कोई प्रधानमंत्री इस तरीके की भाषा का उपयोग कर सकता है। प्रधानमंत्री महंगाई और रोजगार पर बात नहीं करते हैं वह ऐसी बातें करते हैं जिस देश में नफरत का माहौल पैदा हो। लेकिन अब इनके जाने का समय आ गया है।

Related Articles

Back to top button