लखनऊ में महिलाओं का 12वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, NRC,CAA के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी

देश में ज्यादातर जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। आज लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा है।

बता दे कि महिलाओं का यह प्रदर्शन लखनऊ के हुसैनाबाद के घंटाघर पर चल रहा है। यहां पर महिलाओं ने कैंडल जलाकर घेरा बनाया हुआ है जहां नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी चल रही है। इस प्रदर्शन में खास बात यह है की महिलाओं के साथ साथ इस प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हैं। सभी की मांग है की यह दोनों ही कानून सरकार वापस ले ले।

वहीं अगर केंद्र सरकार के माने तो वह इनमें से कोई भी कानून वापस लेने की इच्छा में नहीं है। बीजेपी ने इस कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान भी शुरू किया हुआ है। जिसके तहत बीजेपी के नेता हर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बताएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक कई रैलियां कर चुके हैं जिसमें वे लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button