जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में आज दिल्ली से लेकर मुंबई में प्रदर्शन जारी

जेएनयू में कल रात हुई हिंसा के बाद आज पूरे देश में गुस्से साफ देखा जा सकता है। आज पूरे देशभर में इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई में आज प्रदर्शन किए जाएंगे। बता दें कि मुंबई में सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया है। जिसमें उन्होंने जेएनयू में हुई हिंसा कि कठोर निंदा की है। सभी की अपील है कि जेएनयू में इस तरह की हिंसा निंदनीय है। ऐसे लोगो को सजा होनी चाहिए जिन्होंने जेएनयू के हाल इस कदर खराब कर दिए है।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर की युवा प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर लोगो को वहां एकत्रित होने को कहा है। उन्होंने इस हिंसा कि कड़ी निंदा भी की। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें स्वरा भास्कर की आंखे नम है और उन्होंने जेएनयू में हुई हिंसा का कड़े शब्दों में विरोध किया है।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान चेहरा ढके और हाथों में डंडे लिए कुछ लोग छात्र-छात्राओं को पीटते सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। इस हमले में करीब 20 छात्र और टीचर घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को AIIMS में भर्ती किया गया है। इस हिंसा के बाद दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्र भी जेएनयू छात्रों के समर्थन में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button