प्रियंका गांधी आगरा के अरुण को लेकर किया ये वादा, मां और पत्नी ने बताया क्या हुई बातचीत

दीदी प्रियंका बहुत अच्छी हैं। वह हमारी मदद करेंगे। तीनों बच्चों को पढ़ाएंगी और उनकी शादी भी कराएंगी। हम लोग उनसे मिलकर बहुत खुश हुए। हमारी सारी व्यथा दूर हो गई। ये बात आगरा के अरुण की मां कमला देवी अैर पत्नी सोनम ने कही। अरुण की मौत पुलिस हिरासत में हुई। अरुण को थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये चोरी हो जाने के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उनकी मौत के बाद प्रियंका उनके परिजनों से मिलने अगरा पहुंचीं थीं। वहां मुलाका के बाद वह भावुक हो गईं। उन्होंने अरुण की पत्नी और मां को गले लगाते हुए कहा कि वह घबराएं नहीं। हिम्मत रखें। वह उन्हें न्याय दिलाएंगी।

कांग्रेस महासचिव परिवार वालों के साथ लगभग 52 मिनट तक रहीं। उन्होंने तीनों बच्चों को गोद में उठाया। मां और पत्नी के साथ गले मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रियंका ने कहा कि वह उनके साथ खड़ी हैं। इस तरह की प्रताड़ना उन्होंने अपने जीवन में कभी भी नहीं सुनी, लेकिन अब चिंता मत करो, वह उनके साथ हैं। प्रियंका ने मां अैर पत्नी से पूरी घटना पूछी तो उन्होंने बिलखते हुए बताया कि पुलिस वालों ने उनके पति अरुण और उसे बहुत मारा। गंदी-गदी गालियां दीं। सारा सामान लूटकर ले गए। कपड़े फाड़ दिए। सबकुछ बर्बाद कर दिया। पत्नी सोनम ने प्रियंका को बताया कि उसने पुलिस वालों के हाथ-पैर भी जोड़े, लेकिन कोई नहीं माना। उनको जो करना था, उन्होंने किया।

आखिरी समय बदली रणनीति, सीधे जा पहुंची घर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आखिरी समय में अपनी रणनीति बदल दी। पहले उन्हें बस्ती में बने पंचायती घर में परिवार वालों से मिलने जाना था। वहीं पर परिवार के लोग बैठे थे। बाद में उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को आगे भेजकर परिवार वालों को घर भिजवा दिया। वह बस्ती में आईं और सीधे परिवारवालों से मिलने उनके घर ही पहुंच गईं। इधर, पंचायती घर में समाज के प्रमुख लोग बैठे इंतजार कर रहे थे। इस बारे मं जब प्रियंका को बताया गया तो वह मृतक अरुण के घर से लौटने के बाद पंचायती घर भी पहुंच गईं और वहां जाकर उन्होंने समाज के लोगों से भी मुलाकात की। उन्हें भी बताया कि वह परिवार की पूरी मदद करेंगी। उसके बाद वह यहां से नई दिल्ली के लिए निकल गईं। इस दौरान प्रियंका के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू भी थे।

30 लाख रुपये की मदद की घोषणा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवार वालों से कहा कि वह उन्हें 30 लाख रुपये दिलवाएंगी। ये राशि जल्द ही परिवारवालों को मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button