प्रियंका गांधी यूपी में लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव:2024

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इस बीच यूपी कांग्रेस प्रदेश यूनिट ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी से मैदान में उतारने का आग्रह कर चुकी है।

रायबरेली, अमेठी के अलावा बाकी सीटों पर भी विचार किया जा रहा है जहां से प्रियंका चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के अब तक चुनाव लड़ने की संभावना खत्म नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक नहीं रहती है इसको लेकर सोनिया गांधी के पिछले दिनों संन्यास लेने की अफवाह भी उठी थी।इससे पहले खबरें थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं जिससे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दे सकें। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई।

अभी तक खबरें थी कि सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य के कारण चुनावी मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से उनकी बेटी यानी प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। इसी तरह कोर्ट के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी की जगह प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर लगभग साफ हो गई है माना जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।इस कड़ी में कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही अजय राय एक्शन में आ गए हैं। अजय राय ने पत्रकारों के सामने राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

इस दौरान अजय राय प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button