Priyanka Gandhi birthday : लोग इंदिरा की छवि देखते हैं प्रियंका में, कैसी है उनकी राजनीतिक और निजी जिंदगी

आज 12 जनवरी है, स्वामी विवेकान्द की जयंती जिसे युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

और आज ही कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi का भी आज जन्मदिन है।

प्रियंका गांधी का जन्म साल 1972 में आज ही के दिन देश से सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक गांधी परिवार में हुआ था।

priyanka gandhi vadra और कांग्रेस महासचिव का आज 49वां जन्मदिन है।

  • प्रियंका गांधी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी हैं।
  • फिलहाल उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रही प्रियंका गांधी को राजनीति विरासत में मिली है।
  • दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी से उन्हें राजनीति और सामाजिक जीवन की सीख मिली।

Priyanka Gandhi ने अपना पहला भाषण 16 साल की उम्र में दिया था

  • लेकिन चूंकि वो सक्रिय राजनीति से दूर ही रहीं, इसलिए उनके भाषण अगले कई सालों तक किसी को सुनाई ​नहीं दिए।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी और  रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची आयकर टीम, बेनामी संपत्ती के मामले में लिया बयान

  • यह भी एक फैक्ट है कि 16-17 साल की ही उम्र में इंदिरा गांधी राजनीति में आने के बारे में तय कर रही थीं।
  • इंदिरा गांधी के साथ प्रियंका गांधी की तुलना नई बात नहीं है।
  • कभी उनके हेयर स्टाइल और लुक के चलते तुलना होती।
  • तो कभी कांग्रेस के अतीत और भविष्य के विश्लेषण के तौर पर दादी-पोती की तुलना की जाती रही है।

Priyanka Gandhi की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है।

  • प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की पहली मुलाकात 13 साल की उम्र में हुई थी।
  • रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी को उनकी सादगी के लिए पसंद किया।
  • धीरे धीरे दोनों में बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और इन मुलाकातों के जरिए ही दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।
  • प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलने लगी।
  • रॉबर्ट एक बिनजेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते थे।
  • शुरुआत में रॉबर्ट के पिता और गांधी परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था।
  • लेकिन प्रियंका की जिद के कारण बाद में उन्हें राजी होना पड़ा।
  • इसके बाद साल 1997 में 18 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
  • प्रियंका गांधी और और रॉबर्ट वाड्रा की शादी बेहद सफल रही।
  • दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।
  • 29 अगस्त 2000 को प्रियंका ने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रेहान (बेटा) है।
  • इसके बाद 24 जून 2002 को प्रियंका के दूसरे बच्चे मिराया (बेटी) का जन्म हुआ।

Related Articles

Back to top button