अब रक्षा मंत्रालय की समिति में प्रज्ञा ठाकुर !

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी मात दी थी। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए में अंडर ट्रायल हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में मौजूदा सांसद को अप्रैल 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मंजूर की थी। प्रज्ञा ठाकुर हमेशा से ही विवादों में घिरी रही हैं। चुनाव जीतने के बाद उनके शपथ लेने के समय भी विवाद हो गया था। अपना नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी बोला था।

Related Articles

Back to top button