रातों रात एक सितारा और देश के लाखों युवाओं की आशा बना ये लड़का, इसने जगायी उम्मीद

आधी रात को सड़कों पर दौड़ते युवक का वीडियो वायरल, लिफ्ट लेने से भी किया इनकार, बताई दिल जीतने वाली वजह

 

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आधी रात को कंधे पर बैग टांगे दौड़ते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फिल्ममेकर और पत्रकार विनोद कापड़ी ने रविवार शाम को साझा किया था और महज कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

प्रदीप मेहरा

क्या है पूरा मामला
वीडियो में लड़का सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है और विनोद कापड़ी द्वारा बार-बार लिफ्ट दिए जाने के अनुरोध को भी खारिज करता नजर आता है। इस दौरान वह फिल्ममेकर के कुछ सवालों के जवाब भी देता है। युवक बताता है कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है और वह 19 साल का है। वह ये भी बताता है कि वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और नोएडा में काम करता है। विनोद कापड़ी के पूछने पर युवक बताता है कि वह मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां के लिए काम करता है और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा है। युवक बताता है कि वह रोज इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ कर अपने काम की जगह से घर की ओर से लौटता है। इस पर फिल्ममेकर उसे लिफ्ट के लिए पूछता है। इस पर युवक कहता है कि वह ऐसा रोज इसलिए करता है क्योंकि उसे दौड़ने के लिए और समय नहीं मिलता।

सेना में भर्ती होना चाहता है प्रदीप
प्रदीप ने बताया कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है। इस पर विनोद कापड़ी उससे कहते हैं कि वह लिफ्ट ले और सुबह दौड़ लगा ले। इस पर युवक कहता है कि उसे सुबह उठकर काम पर जाने से पहले खाना बनाना होता है। इसलिए सुबह समय नहीं मिलता और यही कारण है कि रोज काम के बाद वह इसी तरह दौड़ते हुए नोएडा के सेक्टर 16 से बरोला में अपने घर लौटता है, जो करीब 10 किमी दूरी पर हैं। वीडियो में युवक ये भी बताता है कि उसकी मां अस्पताल में है और वह अपने भाई के साथ रह रहा है। ट्विटर पर युवक का यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button