पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, CM योगी आदित्यनाथ ने किया राज्याभिषेक !

उत्तर प्रदेश:कई दिनों से जिस घड़ी का सभी पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रहे थे, वह समय अब आ गया। अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। सरयू नदी के 51 घाटों पर 24 लाख दीयों को प्रज्वलित किया गया। इन दीयों के उजाले से समस्त अयोध्या जगमगा उठी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता अयोध्या में ही मौजूद हैं। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स ने भाग ले रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत शामिल होंगे। दीपोत्सव त्योहार मनाने को लेकर अयोध्या एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पधारे साधु संतों का भी स्वागत एवं सम्मान किया।उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को शॉल ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर अयोध्या के दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज