मुरैना में चंबल के बीहड़ से अफीम के पौधे जब्त

मुरैना, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की संबलगढ़ पुलिस ने चंबल के बीहड़ में दबिश देकर लगभग ढाई बीघा के खेत में बड़ी मात्रा में लगे अफीम के पौधे जब्त किए हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेरोन में सरकारी जमीन (चंबल के बीहड़) पर अतिक्रमण कर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम की खेतों को घेर लिया और पाया कि ढाई बीघा के चार खेतो में तीन से पांच फीट लंबे अफीम के पौधे लहलहा रहे थे।

ये भी पढ़े – पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम के साथ इतने तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने दिनभर खेतों से इन पौधों को उखड़वाया और उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार उखाड़े गए पौधों का वजन 60 क्विंटल है और इसका बाजार मूल्य करीब दस करोड़ रुपये बताया गया है। पुलिस का कहना हैं कि चंबल के बीहड़ों में यह अवैध अफीम की खेती ग्राम चोखपुरा और अलीपुरा मोजा के लोग कर रहे थे। पुलिस अवैध अफीम की खेती करने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button