Political: जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले 35 से अधिक सीटों पर होगी हमारी जीत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेता ने एक बार फिर से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि संदेश खाली में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है इसका जवाब प्रदेश की जनता जरूर देगी।

शाहजहां शेख जैसे लोग देश के लिए खतरा

देश पर दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और आप तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन उससे पहले राजनीतिक दलों के द्वारा एक दूसरे पर बयान बाजी करने का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेता के द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन पर निशाना साधने का काम किया गया। यहां जेपी नड्डा ने संदेशखाली में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शाहजहां शेख जैसे लोग महिलाओं के खतरा साबित होते हुए दिखाई दिए हैं। इन लोगों ने महिलाओं के ऊपर कितना अत्याचार किया है इस बात को जनता ने जरूर देखा होगा और इसका फैसला जनता अबकी बार खुद ही करेगी।

प्रदेश में जीतने जा रहे 35 से अधिक सीटे

जेपी नड्डा ने कहा सन्देशखाली में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार को लेकर संदेश खाली में महिलाओं के ऊपर किस तरीके से अत्याचार किया गया है। इसके बारे में सभी ने देखा होगा जिसमें शाहजहां से दोषी निकलकर सामने आया है। जब यहां माहौल खराब था तो केंद्रीय एजेंसी यहां जांच पड़ताल करने के लिए गई थी लेकिन उनके ऊपर हमला कर दिया गया था। लेकिन बाद में जांच पड़ताल हुई तो पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए। इसी के साथ-साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं ने टीएमसी के साथ में रहकर अपना ही नुकसान किया लेकिन आप जनता बदलाव करने जा रही है और प्रदेश में हम 35 सीटों से काम नहीं जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button