Political: अखिलेश यादव उस मैदान में करने जा रहे जनसभा, जिसे नेताजी मानते थे लकी

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वही अखिलेश यादव एक ऐसे मैदान में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं जिसे खुद मुलायम सिंह यादव लकी मानते थे।

सपा के अधिवेशन के बाद मिली थी बंपर जीत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस वक्त एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करने में जुटे हुए हैं और लोगों को पार्टी के प्रति जागरुक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की इंडिया गठबंधन के तहत अखिलेश यादव का कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है और वह अपने गठबंधन के साथ में यहां चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव एक ऐसी जगह पर जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं जिसे खुद मुलायम सिंह यादव लकी मानते थे। जिस मैदान में समाजवादी पार्टी का अधिवेशन हुआ था और उसके बाद सपा को बंपर जीत मिली थी। अखिलेश अब उस मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं जिसे मुलायम सिंह यादव ने लकी माना था।

आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे सपा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को आगरा में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। यहां अखिलेश आगरा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने पार्टी के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। अखिलेश यादव जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे जहां पर 1992 में समाजवादी पार्टी का अधिवेशन हुआ था और 1993 में सपा को बंपर जीत मिली थी। साल 2003 में समाजवादी पार्टी ने फिर आगरा के जीआईसी ग्राउंड में राष्ट्रीय अधिवेशन किया और फिर से समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी। वही साल 2009 में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और यहां सपा सबसे ज्यादा फायदा हुआ था। ऐसा ही कुछ 2012 में भी देखने को मिला था जहां समाजवादी पार्टी फिर से विधानसभा में पहुंची थी जहां अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। अबकी बार भी अखिलेश यादव फिर से इस मैदान में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं जहां से समाजवादी पार्टी को हमेशा से सफलता मिलती रही है।

Related Articles

Back to top button