पोलैंड की महिला को इंस्टा पर हुआ प्यार पहुंची झारखंड!

झारखंड पहुंची पोलैंड की महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम।

झारखंड: पोलैंड की बारबरा हजारीबाग के शादाब के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वो अपनी 6 साल की बेटी के साथ उसके घर पहुंच गई। अंग्रेजी महिला के गांव में पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। भीड़ लगता भी क्यों नहीं आखिर अपने प्यार को पाने के लिए बारबरा सात समंदर पार जो आई थी।

यह प्यार दो साल पहले सोशल मीडिया में हुआ लेकिन अब यह प्यार जिदंगी साथ निभाने तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए उससे इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार उसके घर पहुंच गई है। महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही है। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए।महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब अविवाहित है। वह अपने मामा के साथ रहकर मुंबई में बीए आनर्स की पढ़ाई की है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। उसे मां-पिता का देहांत हो चुका है। वह कोरोना काल से खुटरा गांव में ही रह रहा है। अंग्रेजी समझने और बोलने के कारण ही दोनों के प्यार में भाषा बाधा नहीं बनी।

बारबरा कहती हैं कि इंडिया खूबसूरत जगह है। मगर गांव के लोग हमें विचित्र निगाहों से देख रहे हैं, जो हमें पसंद नहीं है। वह कहती है कि मैं भी आखिर एक इंसान ही तो हूं।

Related Articles

Back to top button