Kisan Tractor Rally Live: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली : आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना  रहा है, वहीं दिल्ली में परेड से लेकर किसान ट्रैक्टर रैली के चलते पूरी दिल्ली एक अभेद्य किले में तब्दील हो चुकी है। राजधानी की सीमाओं में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही कई स्थानों पर अस्थाई दीवार भी किसानों को रोकने के लिए खड़ी कर दी गई है।

Live Updates:

  • दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।

 

  • उन्होंने हमारा सहयोग किया है और हम उनका सहयोग कर रहे हैं। हमारा अनुरोध है कि वे वर्तमान में जिस मार्ग पर चल रहे हैं, उसका अनुसरण करते रहें: एसएस यादव, सिंघू बॉर्डर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त
  • सिंघु बॉर्डर: हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे: सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू
  • दिल्ली: स्वरूप नगर में ट्रैक्टर परेड कर रहे किसानों पर स्थानीय लोगों ने की फूलों की बौछार।
  • हरियाणा: फरीदाबाद-पलवल सीमा पर किसान ट्रैक्टर रैली को देखते हुए उच्च सुरक्षा व्यवस्था के बीच ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • हमारे सारे जिलों में अधिकारी मुस्तैद हैं। उनको दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाकर रखी जाएगी। कोई उपद्रव करता है तो कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी: किसानों की ट्रैक्टर रैली पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी एच. सी. अवस्थी
  • सिंघू बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंची। रैली डीटीयू-शाहबाद-एसबी डेयरी-दरवाला- बवाना टी-पॉइंट- कंझावला चौक-खरखौदा टोल प्लाजा की ओर बढ़ेगी।

 

  • किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button