संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने यूएन को किया संबोधित, कहा भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर

संयुक्त राष्ट्र के 75 वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन को संबोधित किया। यूएन (सुरक्षा परिषद) का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन था। प्रधानमंत्री मोदी का ये संबोधन वर्चुअल ही हुआ।

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की सबको भोजन के लिए हम खाद्य सुरक्षा लेकर आए। हमारे खाद्य सुरक्षा योजना से देश के 830 मिलियन नागरिकों को लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के जरिए 2022 तक हर भारतीय के सिर के ऊपर अपनी क्षत होगी जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया बदल गई है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम अपनी महिलाओं को सशक्त बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले 6 साल में हमने डायरेक्ट बिनिफिशियल प्रोग्राम के लिए 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए।

पीएम मोदी ने कहा, “हम एजेंडा 2030 को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।” पीएम मोदी ने कहा कि हमने गरीबों के लिए घर बनाए। हमने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलाई। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना है। भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास के रास्ते पर बढ़ते हुए हम प्रकृति के लिए भी सोच रहे हैं। पांच साल में हमने 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया।

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के मामले पर भी बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े। भारत ने आपदाओं का मुकाबला तेजी और मजबूती से किया। हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाया। कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया। कोरोना पर भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर है। हमने जनता को कोरोना के खिलाफ लड़ाई से जोड़ा। चुनौतियों से हमें मिल-जुल कर लड़ना होगा। अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पैकेज लाए. हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने यह बात भी दोहराई कि भारत संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों में पूरे समर्थन के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा। पीएम मोदी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित किया था. प्रधानमंत्री ने तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button