प्रधानमंत्री ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन करते हुए राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक भारतीय मूल्यों और लोकाचार में दृढ़ विश्वास रखते थे। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उनके विचार कई लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। वह एक संस्था निर्माता थे और उन्होंने कई उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों का पोषण किया, जिन्होंने वर्षों से अग्रणी काम किया है।

उन्होंने कहा, “मैं महान लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके विचार और सिद्धांत आज वर्तमान परिस्थितियों में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। जब 130 करोड़ भारतीयों ने एक आत्मनिर्भर भारत बनाने का फैसला किया है जो आर्थिक रूप से समृद्ध और सामाजिक रूप से प्रगतिशील हो।”

मोदी ने आजाद को याद करते हुए कहा, “भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन। अपनी युवावस्था के दौरान उन्होंने भारत को साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के काम में खुद को झोंक दिया। वह एक भविष्यवादी विचारक भी थे और एक मजबूत और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखते थे।”

Related Articles

Back to top button