इंटरनेट मीडिया पर छाए PM Modi, राहुल गांधी को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखने वालों की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहीं अधिक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखने वालों की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहीं अधिक है। कांग्रेस और भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अलग-अलग ऑनलाइन अभियान शुरू किया है।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने में मोदी की अलग-अलग ट्विटर पोस्टों को लगभग 79.90 लाख लोगों ने देखा है, जबकि राहुल गांधी के हैंडल को लगभग 23.43 लाख लोगों ने देखा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों के आंकड़ों को देखें तो लगभग 2.77 करोड़ लोगों ने मोदी के अकाउंट पर विभिन्न पोस्ट देखा, जबकि राहुल के हैंडल पर लगभग 58.23 लाख व्यूज आए।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने में मोदी के फेसबुक खाते को लगभग 57.89 लाख लोगों ने देखा, जबकि गांधी के खाते को लगभग 28.38 लाख लोगों ने देखा। इस वर्ष प्रधानमंत्री के फेसबुक अकाउंट पर लगभग 3.25 करोड़ लोग आए, जबकि 1.88 करोड़ लोगों ने गांधी को देखा।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज