PM मोदी ने छह साल में जितने काम किए, कांग्रेस सोच भी नहीं सकती: जेपी नड्डा

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक में कहा कि यह बैठक हमारे सोशल मीडिया परिवार की है और आप सभी परिवर्तन के वाहक हैं। सोशल मीडिया के नेता हैं। सोशल मीडिया वालंटियर को हमेशा याद रखना चाहिए कि आप नेता तो हैं ही परंतु कार्यकर्ता सबसे पहले हैं।
नड्डा ने कहा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि भारतीय जनता पार्टी पहली पार्टी है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसका हमको बहुत अच्छा फायदा भी हुआ। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना हमारा कार्य है और उन्हें अच्छे सुझाव से जोड़ना भी हमारा काम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, यह बात प्रसारित भी की जानी चाहिए। जो हमारे विचारों का  जन्मजात विरोधी है, आप उनकी चिंता मत करिए। इनकी अपने घर में भी नहीं बनती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम बुरी बातों से दूर रहें। हम सब भारत के उज्जवल भविष्य की यात्रा में लगे हुए हैं। हमारी सोच में भारत के हर वर्ग के नागरिकों के उत्तम जीवन की होनी चाहिए।
भाजपाध्यक्ष ने कहा कि जो मुझसे कहते थे लाल सलाम बोलो, मैंने उनको हमेशा कहा था कि वंदे मातरम बोलता हूं और बोलता रहूंगा । आज आप सबके सामने परिणाम है कि लाल सलाम बोलने वाले समाप्ति की कगार पर है और वंदे मातरम बोलने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। विदेशों में भी वंदे मातरम वालों का गुणगान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ पिछले कई सालों से अनेक दलों के नेता अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद वे अपने मार्ग से कभी नहीं हटे। निरंतर देश के गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं।
जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं कहा कि जिन लाभार्थियों को हमारी योजनाओं का लाभ होता है, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर साझा का करना भी हमारा कार्य है। हम सब परिवर्तन के वाहक हैं और आप जिस जगह पर हो, वहां पर न परिवार आपका सहयोग करेगा न ही आपका मित्र सहयोग करेगा। इसमें केवल आपका कार्य ही आपका सहयोग करेगा, जिससे आपको  मन की शांति से लेकर हर तरह का सुख प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि देश में 70 साल कांग्रेस ने राज किया परंतु जितने कार्य मोदी सरकार ने अपने 6 साल में किये हैं, कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती।
भाजपा अध्य़क्ष ने कहा कि हाल ही में 11 राज्यों में हुए विभिन्न प्रकार के चुनावों में हम सब बहुत बेहतर कर पाए हैं। उसका कारण एक ही है कि हमारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। हमको अपने टारगेट सेट करने हैं और विपक्षी दलों द्वार फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करना है। अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे, यह बात बिहार चुनाव के अनेक मंचों पर कही गई। इस बात को पी. चिदंबरम ने पुरजोर तरीके से रखा परंतु आपके सामने बिहार चुनाव का परिणाम है। शशि थरूर लाहौर में जाकर पाकिस्तान के गुणगान गाते हैं परन्तु कांग्रेस के इस चिंतन पर क्या कहूँ । यह आप सब समझ सकते हो। जिस प्रकार मैंने आपको तथ्य दिए, इसी प्रकार से आप सभी को भी हर जगह पर स्पष्ट तथ्य रखने चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए और राष्ट्रहित कार्यों में आगे बढ़ते रहिए।

 

Related Articles

Back to top button