पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- “इंडिया गठबंधन को वोट देना बर्बाद करना”

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने जनसभा में आए लोगों को बताया कि अगर आप इंडिया गठबंधन को अपना कीमती वोट देते हैं तो समझ लो वह बर्बाद हो जाएगा। क्योंकि यह लोग सत्ता में आने वाले नहीं है।

हाजीपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी

देश में आज चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है तो वही देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करने में जुटे हुए हैं। वही बिहार के हाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जहां पर उन्होंने चिराग पासवान के लिए जनसभा को संबोधित किया।पीएम मोदी ने रैली में भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में हाजीपुर को प्रणाम कर के की। इसके बाद पीएम ने राजद और कांग्रेस जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा है। उन्होंने जनता से कहा कि अगर आप विपक्षी पार्टी किसी भी नेता को अपना कीमती वोट देंगे तो समझो वह खराब चल जाएगा अबकी बार आप लोग एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को अपना वोट दें।

इंडिया गठबंधन को वोट देना समझो बर्बादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर खड़े होकर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने सबसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। कहा कि लालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई। राजद ने बिहार को पूरी तरह से बर्बाद किया। कांग्रेस वाले भी बिहार की जनता की कोई भी परवाह नहीं करते हैं। इन्हें बस अपने बारे में ही सब पता रहता है। मुझे पता है कि बिहार के लोग अपना कभी भी वोट को बर्बाद नहीं करते हैं। आप लोगों को पता होना चाहिए कि इंडिया गठबंधन के लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। क्या आप लोग ऐसे लोगों को कभी माफ कर सकते हैं? अगर आपका कोई विकास कर सकता है तो वह एनडीए की सरकार है।

Related Articles

Back to top button