झारखंड में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने झारखंड में एक जनसभा को संबोधित किया और यहां उनके निशाने पर लोकल पार्टी और कांग्रेस पार्टी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पर गरजे पीएम मोदी

देश में आखिरी चरण के लिए लोकसभा का चुनाव 1 जून को है। लेकिन प्रधानमंत्री लगातार बिना थके एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।अबकी बार पीएम मोदी झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे तो वही उनके निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन लोगों के पास आज जो पैसा निकल रहा है। यह पैसा शराब घोटाले का है, टेंडर घोटाले का है, खान-खनिज खनन घोटाले का है, यहां से लगातार पिछली सरकार में मंत्री रहे उनके पास से करोड़ों रुपए बरामद किए जा रहे हैं। जो रुपया बरामद किया जा रहा है वह आम जनता का है। जिनको इन सरकार ने लूटने का काम किया है।

4 जून के बाद से भ्रष्टाचारियों पर शुरू होगा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप लोग लगातार देख रहे होंगे कि इन लोगों के पास से रुपया बरामद हो रहा है। लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूं और वह भी मोदी वाली गारंटी देता हूं कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज हो जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी को लेकर पीएम ने कहा कि यहां जब कांग्रेस पार्टी की सरकार रही तो उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम किया। यहां पर लगातार आदिवासियों के साथ में शोषण हुआ। उनकी हत्याएं हुई उनके 50-50 टुकड़े हुए। आदिवासियों को जिंदा तक जला दिया गया और एक बात में आपको बता दूं की लव जिहाद सबसे पहले यहां से ही शुरू हुआ है। मैं आप लोगों से अपील करता हूं आप इन लोगों को कभी भी वोट ना दें। एक बार फिर से कमल खिलाएं।

Related Articles

Back to top button