कांग्रेस पार्टी के मंच पर भाजपा प्रत्याशी का फोटो, पढ़े पूरी ख़बर।

कांग्रेस के पोस्टर में भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर को देखकर लोग चौंक उठे।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं, उनकी पहली सभा बालाघाट संसदीय क्षेत्र के धनोरा में होनी है, लेकिन इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा ने इस पर तंज कसते हुए वायरल वीडियो राहुल गांधी की धनोरा सभा का बताया है। हालांकि, पोस्टर में मंडला प्रत्यााशी ओमकार सिंह मरकाम की तस्वीरें और नाम है।भाजपा बोली-कांग्रेस को नहीं अपने नेताओं का भरोसा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए भाजपा सांसद की लोकप्रियता का सहारे ले रही है। उन्होंने दलबदल पर चुटकी लेते हुए लिखा कांग्रेस में मची भगदड़ के चलते पदाधिकारी यह भूल गए कि कौन उनकी पार्टी का है और कौन नहीं है।                                                                                                                        बता दें कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। राहुल आज मंडला के धनौरा गांव में चुनावी सभा करंगे। इसके बाद वह शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। बता दें कि मंडला लोकसभा से बीजेपी ने पूर्व केंन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है। वही कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Articles

Back to top button