इन राशियों के लोग वाद-विवाद से बचें, इन्हें होगा धन- लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 नवंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 9 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसरों की प्राप्‍ति‍ हो सकती है।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों के परिणाम असन्तोषजनक रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान को कष्‍ट रहेगा।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सके हैं।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र के विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। यात्रा के योग हैं।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि भी होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं। व‍िवादों से बचें।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता का सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेक‍र च‍िंत‍ित रहेंगे।

मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

Related Articles

Back to top button