देश में भीषण गर्मी से जनता परेशान, लू को लेकर पांच राज्यों में रेड अलर्ट, पारा 47 डिग्री पार

देश भर में इस वक्त भीषण गर्मी जनता को परेशान कर रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए कई तरह की के उपाय अपना रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी फिर भी उनका साथ नहीं छोड़ रही है।

देश में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार

देश पर लगातार तापमान में बदलाव तेजी के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां दिन-ब-दिन मौसम में गर्मी तेज देखी जा रही है। ऐसे में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली वालों का देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर बात की जाये उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की तो यहां भी तापमान 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग का अभी कहना है की मौसम में तेजी के साथ बदलाव होता हुआ दिखाई देगा धीरे-धीरे तापमान पड़ेगा और लोगों को गर्मी परेशान करने लगेगी।

लू-लपट को लेकर पांच राज्यों को रेड अलर्ट

देश की तमाम राज्यों के इलाके लू-लपट की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश गुजरात और उड़ीसा को तो 5 दिन के लिए रेड अलर्ट में रख दिया गया है और बताया गया है कि यहां सबसे ज्यादा तेज गर्म हवाएं चलेंगी। वही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत रेगिस्तानी इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि आप लोग ऐसे वक्त में अपने घरों से कम से कम ही बाहर निकले। क्योंकि ऐसे में हीट वेव के मामले ज्यादातर दर्ज किया जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। लेकिन केरल में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है यहां दो दिन के लिए बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल में ज्यादातर देश के हिस्से गर्म हवाओं के झोंको से जनता को परेशान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button