नाइंसाफी हुई हमारे साथ, इसी लाइन के साथ मोदी कैबिनेट से पशुपति ने दिया इस्तीफा।

एनडीए गठबंधन में नहीं मिली थी कोई सीट।

बिहार: आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में एनडीए द्वारा सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद से नाराज केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी  पशुपतिनाथ पारस ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है।

पशुपति पारस दिल्ली पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की। इसके साथ ही शाम को चार बजे पारस दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस और उनके पार्टी के नेता इंडी गठबंधन के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि यहाँ से पशुपति को 5 सीटें दी जा सकती है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पशुपति पारस ने कहा मेरे साथ नाइंसाफी हुई। इसी लाइन के साथ मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री रहे पशुपति पारस ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

LJP प्रमुख पशुपति पारस बिहार में NDA की सीट शेयरिंग में एक भी सीट न मिलने से काफी नाराज थे।उनका कहना था कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी ठेस पहुंची है।

बता दें कि NDA ने पशुपति पारस के भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा की 5 सीटें दी हैं।इससे भी पशुपति पारस काफी नाराज थे।

Related Articles

Back to top button