पाकिस्तान के रेल मंत्री ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी, पहले भी दे चुके हैं ऐसी धमकियां

पाकिस्तान के खेल मंत्री शेख रशीद हमेशा ही भारत को परमाणु बम की धमकियां देते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने भारत को परमाणु बम गिरने की धमकी दी है।शेख रशीद ने कहा है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं जिसकी पहुंच असम तक है। शेख रशीद ने यह भी कहा है कि इन परमाणु हमलों में मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

भारत पर हमला करते हुए शेख रशीद ने कहा कि अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान में जंग होती है तो ये खूनी और आखिरी जंग होगी। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान ने अगर पाकिस्तान पर हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। हमारा हथियार मुसलमानों की जिंदगियों को बचाते हुए असम तक टारगेट कर सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान के रेल मंत्री हमेशा ही भारत के खिलाफ ऐसे बयान देते ही रहते हैं। वह परमाणु की धमकी अक्सर भारत को दिया करते हैं। शेख रशीद ने कहा कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगी, बल्कि परमाणु युद्ध होगा। एक सवाल के जवाब में शेख रशीद ने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी जबकि सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी।

Related Articles

Back to top button