पूर्व प्रधानमंत्री के मूर्ति पर काले रंग से की पुताई, मचा हड़कंप!

दुर्ग : जिले के भिलाई कैंप-2 के रविदास नगर स्थित अटल उद्यान में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा कालिख दिए जाने से हड़कंप मच गया।

भाजपा कई नेता थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कराया है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

सीसीटीवी कैमरे में एक युवक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतते हुए कैद हुआ। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। अटलजी की प्रतिमा पर कालिख देख लोगों के होश उड़ गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के अधिकारी जांच में जुट गए। इसके अलावा मूर्ति पर पोती कालिख को साफ कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button